Wednesday, August 1, 2018

captas plant for details

अगर चाहते हैं सुख-शांति तो घर में न लगाएं कैक्टस और कंटीले पौधे .                              क्या आप जानते है कि घर में लगाएं पेड़-पौधे भी अपने घर में लगाने से विशेष लाभ मिलता है। जानिए ऐसे कौन से पेड़-पौधे हैं जो वास्तुशास्त्र के अनुसार शुभ और अशुभ होते हैं।

रायपुर. हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसके हिसाब से हम लोग हर चीज करते है। जिससे कि घर में खुशहाली आए, धन की कमी न हो साथ ही परिवार के किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या न हो। इसके कारण हम वास्तु के अनुसार हर चीज को उठा कर रखते है, लेकिन क्या आप जानते है कि घर में लगाएं पेड़-पौधे भी अपने घर में लगाने से विशेष लाभ मिलता है।

अपने घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार ही पेड़-पौधे लगाएं। जिससे आपके घर में सुख-शांति के साथ कभी भी धन की कमी न हो। जानिए ऐसे कौन से पेड़-पौधे हैं जो वास्तुशास्त्र के अनुसार शुभ और अशुभ होते हैं।

जानिए किस वजह से घर में नहीं लगाते कैक्टस
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार या कैक्टस का पेड़ लगाने से मना किया जाता है, इसकी कुछ वजह जो मुझे लगता है उसको आज समझने का प्रयास करते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर, दुकान, फैक्ट्री या व्यावसायिक परिसरों में कांटेदार या कैक्टस का पेड़ लगाने से मना किया जाता है।

- कैक्टस में कांटे होते हैं और कांटे वाले कोई भी पौधे घर के आसपास में नहीं होना चाहिए।

- वास्तु शास्त्र के मुताबिक आप जिस वातावरण में रहते हैं उस वातावरण का आपके ऊपर गहरा प्रभाव पड़ता है।

- वास्तु शास्त्र के मुताबिक ब्रम्हाण्ड में रखी हुई हर वस्तु से कोई ना कोई सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह निरंतर होते रहता है।

- जिस घर में कांटे होंगे वहाँ पर उस कांटे का नकारात्मक प्रभाव होना सम्भावित है।

- कांटेदार पौधे के आसपास रहने वाले लोग एक दुसरे को चुभने वाली बात कहते रहेंगे, इसकी वजह से भवन में निरन्तर कलह, विवाद और लड़ाई झगड़े का वातावरण निर्मित होगा।

- कैक्टस मूलत: रेगिस्तान में होता है इसका अर्थ है, कैक्टस ऐसे स्थान पर होता है जहां पर कुछ भी नहीं होता।

- रेगिस्तान में न तो जीवनदायिनी पानी होता है और न ही कोई पशु-पक्षी।

- रेगिस्तान में केवल और केवल चारों ओर रेत ही रेत दिखाई देता है।

- इसलिए कैक्टस के पौधे को घर में लगाने से घर उजाड़ हो जाएगा, घर को रेगिस्तान में बदलते देर नहीं लगेगी।

- कैक्टस के पौधे से संतान उत्पत्ति में बाधा होगी, व्यापार वृद्धि और धन वृद्धि की संभावना भी कम होगी।

- अगर घर में मां-बाप का पूरा फोकस बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर है तो उसमें भी बाधा उत्पन्न होने लगेगी।

- अगर घर में बच्चों की शादी में कोई अवरोध उत्पन्न होने लगे तो देखिए कहीं आपके घर के आसपास कोई कांटेदार पेड़ तो नहीं लगा है।

- कैक्टस के पौधे से दूध जैसा सफेद द्रव्य निकलता है और वास्तु शास्त्र में दूध वाले पौधे को लगाने से दोष होता है।

- शायद इसी वजह से कैक्टस को घर में लगाने से मना किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

New Letest Flowers

Neutral flower color full HD

When we went to the swing, take a photo of this flower and this flower is very nice, we see it more and see this very beautiful